Posts

Showing posts from December, 2017

बिटकॉइन में बड़ी गिरावट जारी, $11,000 के नीचे

Image
दिसंबर के पहले पखवाड़े में रेकॉर्ड उछाल के साथ 20,000 डॉलर के स्तर पर पहुंचे बिटकॉइन में अब उससे भी ज्यादा तेजी से गिरावट आ रही है। शुक्रवार शाम को महज 10 मिनट के भीतर इसमें 1,000 डॉलर से अधिक की गिरावट आई और यह 11,000 डॉलर से नीचे जा पहुंचा। इससे पहले पूरे दिन के कारोबार में बिटकॉइन 14,000 से लेकर 12,000 के स्तर तक आ पहुंचा था। हालांकि अब एक बार फिर से संभलते हुए बिटकॉइन फिलहाल 12760.10 अमेरिकी डॉलर यानी 7,80,133 रुपये के स्तर पर है। हालांकि यह पहला मामला नहीं है, जब बिटकॉइन में इतनी अप्रत्याशित तेजी से गिरावट या उछाल देखने को मिली है। इससे पहले भी बिटकॉइन इस साल एक दिन में 6 बार 30 फीसदी से अधिक गिरावट झेल चुका है। हालांकि क्रिप्टोकरंसी ट्रेडिंग के एक्सपर्ट्स की मानें तो इसमें गिरावट उतनी तेजी से नहीं होती, जिनकी उछाल मिलती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक मोटा आंकड़ा यह है कि 7 गुना इजाफे के बाद करीब दो गुनी गिरावट बिटकॉइन में आती है। इस साल की शुरुआत में 1,000 अमेरिकी डॉलर से कम पर कारोबार कर रही इस क्रिप्टोकरंसी की कीमत में जमकर इजाफा हुआ और इसी रविवार को यह आंकड़ा ...